फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए कसें कमर

Fri, 02 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में परिवर्तन यात्रा के दौरान जनसभा स्थल जीजीआईसी के मैदान में भूमि पूजन करवाते भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी नेताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान दस दिसंबर को शुरू होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जयंती प्रसाद मौर्य ने आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए बैठक में मौजूद नेताओं से सुझाव लिया। नोटबंदी से उपजी परेशानी को केंद्र की विफलता बताया। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन की तिथि तय की।
दस दिसंबर को कपिलवस्तु, 11 को इटवा, 13 को डुमरियागंज, 14 को शोहरतगढ़ व 15 को बांसी विधान सभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी टिकट के दावेदारों को सौंपी गई। पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने कहा कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर भी चुनाव जीतती है। इसलिए हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में शामिल हों। बैठक में पूर्व विधायक अनिल सिंह, मुर्तजा चौधरी, राधेश्याम पांडेय, प्रमोद उपाध्याय, अनिल सिंह अन्नू, राममिलन, मोहरतराव, कैलाश पंछी, देवेंद्र गुड्डू, मशहूर अली, इनामुर्रहमान, अशोक श्रीवास्तव, अफसर अहमद, अकरम अली, सुनील कुमार, शिवमूरत शर्मा, दीनानाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डुमरियागंज। चार दिसंबर को भाजपा की सत्ता परिवर्तन यात्रा के नगर आगमन पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया। नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें परिवर्तन यात्रा के जिला कार्यक्रम प्रभारी अजय श्रीवास्तव की अगुवाई में यात्रा के स्वागत से लेकर जनसभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक के बाद सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसभा स्थल राजकीय कन्या इंटर कालेज के मैदान में पहुंचकर वहां हो रही साफ सफाई का जायजा लिया और भूमि पूजन किया। जिलाध्यक्ष ने सभी सेक्टर, मंडल व बूथ प्रभारियों से यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ लाकर उसे सफल बनाने की अपील की। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी, हियुवा प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, अजय पांडेय, राजेश द्विवेदी, रामप्रकाश गौतम, लवकुश ओझा, श्यामसुंदर अग्रहरि, अनूप यादव, गौरव मिश्रा, लालजी शुक्ला, विकास दूबे, राहुल सिंह और यशोदानंद चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें