फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला के खाते से ठगों ने उड़ाए 3.60 लाख

विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सहिजवार गांव निवासी साइबर ठगी की शिकार महिला इंद्रावती। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सहिजवार गांव निवासी महिला के खाते से 3.60 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला मोबाइल फोन नहीं चलाती है, और उसके खाते से यूपीआई के जरिये साइबर ठगों ने रुपये उड़ा लिए।
महिला को मामले की जानकारी तब हुई, जब वह रुपये निकालने बैंक शाखा गई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच की मांग की। महिला के मुताबिक पति की हादसे में मौत के बाद आर्थिक सहायता मिली थी।
विज्ञापन

उसी रकम से बेटी की शादी करनी थी। क्षेत्र के सहिजवार गांव निवासी महिला के बेटे दयाशंकर ने बुधवार को त्रिलोकपुर पुलिस को दिए पत्र में बताया कि उसकी मां इंद्रावती पत्नी स्व. संजय का भारतीय स्टेट बैंक की शाखा भनवापुर में खाता है।
विज्ञापन

उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से 16 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 तक 9919446540 नंबर पर तीन लाख 60 हजार रुपये का ट्रांजक्शन कर लिया गया।
दयाशंकर ने बताया कि मेरी मां पढ़ी लिखी नहीं है, और न ही वह फोन चलाती है। मंगलवार को जब पैसा निकालने के लिए भनवापुर में बैंक की शाखा पर गईं तो रुपये न होने की जानकारी मिली। इसके बाद स्टेटमेंट में उक्त नंबर किसी मोहित कुमार के नाम से है। उन्होंने मामले की जांच करके कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विजय शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें