फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सफाई के बहाने अस्सी हजार का झुमका ले भागे ठग

Mon, 27 May 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बैंक रोड का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर पुराना बैंक रोड निवासी एक महिला से ठगों ने सफाई के नाम पर 80 हजार रुपये का आभूषण उठा ले गए। मौके पर जुटे लोगों ने बाइक सवार दोनों ठगों की काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर ढाई बजे के करीब पुराना बैंक रोड बिस्कोहर निवासी अजय गुप्ता की 15 वर्षीय बेटी अंशिका अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थी और उसकी दादी बरामदे के कमरे में थी। तभी बाइक से दो युवक पहुंचे। उन्होंने खुद को गहना की सफाई करने वाला बताते हुए अंशिका से बातचीत करने लगे। वे युवती को अपने विश्वास में ले लिए। साथ ही बोले कि आप गहना साफ करवा लीजिए आपसे सफाई का पैसा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशिका अपने दादी से पूछा और उन्हें सोने का झुमका लाकर दे दी। तभी उसमें से एक युवक ने उनसे गर्म पानी लाने को कहा। वह घर के भीतर पानी लेने चली गई। पीड़िता के मुताबिक मुश्किल से पांच मिनट बाद जब लौटी तो दोनों ठग बाइक सहित नदारद मिले। शोरगुल करने पर पड़ोस के लोग पहुंच गए। परिवार के साथ मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी मार्गों की घेराबंदी कर उनकी तलाश शुरू कर दिया। लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। इस संबंध में चौकी प्रभारी बिस्कोहर राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें