फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंखों में मिर्च झोंककर चेन और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के सनहा गांव में बदमाशों ने मछुआरे और उसके दो मजदूरों पर हमला कर लूटपाट की। तीन बाइक से पहुंचे छह युवकों ने तीनों की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया। इसके बाद लोहे की रॉड और डंडों से पिटाई कर मछुआरे के गले से चार सोने की चेन और जेब से 9745 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

घटना दो नवंबर की शाम करीब सात बजे की है। मामले में मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर खोराबार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। सनहा गांव निवासी रामचंदर साहनी जल नाविक मजदूर हैं और मत्स्यजीवी सहकारी समिति प्राइवेट लिमिटेड चंदा घाट के सदस्य हैं।
उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर की शाम वह अपने दो मजदूरों के साथ सनहा ताल के किनारे बैठकर मछलियों की रखवाली कर रहे थे।
इसी दौरान तीन बाइक से छह युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने तीनों की आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया। आंखों में जलन और दिखाई नहीं देने के कारण वे अपना बचाव नहीं कर सके। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से तीनों की पिटाई की। रामचंदर के मुताबिक बदमाश उनके गले में पहनी चार सोने की चेन और जेब में रखे 9745 रुपये छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें