फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ई-रिक्शा की टक्कर से तीन युवक घायल

Mon, 25 May 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। ब्लॉक क्षेत्र के मड़नी से ढेबरुआ मुख्य मार्ग पर दुधवानिया खुर्द गांव के पास शनिवार देर रात एक अनियंत्रित ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ढेबरूआ थाना क्षेत्र के खुरहुरिया निवासी पुजारी, मदराहिया निवासी मोतीलाल और नेपाल के कृष्णानगर निवासी दुर्गा खाना खाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक चालक मोतीलाल जैसे ही दुधवानिया बुजुर्ग गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। खुरहुरिया के पूर्व प्रधान अनुज चौधरी ने 108 पर एंबुलेंस को सूचना दी, जिससे घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया।
पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची ढेबरुआ पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें