फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्म हवा ने बढ़ाई मुसीबत, घर से निकलना दुश्वारी

Mon, 25 May 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में गर्मी का असर बरकरार है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के साथ दिन में तेज धूप और पछुआ से लू जैसे हालात बनने की आशंका जताई गई है। वहीं, रात में भी गर्मी रहने से लोगों को देर रात तक नींद नहीं आ रही और बेचैनी महसूस हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही तेज धूप होने से दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल रहा। हवा की गति कम रहने और जमीन की गर्मी देर तक बने रहने से शाम के बाद भी तापमान का असर महसूस होगा। खेतों में काम करने वाले किसान और खुले में श्रम करने वाले लोगों के लिए दोपहर का समय सबसे चुनौतीपूर्ण रह सकता है। रात के समय न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लगातार गर्म दिन और अपेक्षाकृत गर्म रात शरीर को पर्याप्त रिकवरी का समय नहीं देते। इससे थकान, पानी की कमी, सिरदर्द और बेचैनी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को पर्याप्त पानी पीने और दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। औराताल प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरियागंज क्षेत्र के कैथवलिया, मरवटिया, संगवार, सोनबरसा, नौवागांव, उपधी, चौखड़ा, परानपुर, बिलवट, बघमरा, पेदा, सुकरौली सहित सैकड़ों गांव में धूल भरी गर्म हवाओं से रविवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज पछुआ ने लोगों के घरों में कैद कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें