फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिबंधित मांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 05 Dec 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना पुलिस ने एक दिसंबर को सड्डा पुल के जंगल के पास से तीन संदिग्धों को पकड़ा। उनके कब्जे प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ धारदार हथियार बरामद किया गया। इसमें एक व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज करके सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक दिसंबर को मोहाना पुलिस ने क्षेत्र भगवानपुर गांव के सड्डा चौराहे के पास प्रतिबंधित पशु मांस के साथ तीन तस्करों को पकड़ा। सूचना पर यह कार्रवाई उपनिरीक्षक राम सहाय धर दुबे ने टीम के साथ की है। उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर प्रतिबंधित पशु का मांस लेकर सड्डा जंगल के रास्ते भगाने के फिराक में हैं, जिसको गंभीरता से लेते हुए नाकाबंदी कर चार तस्करों को आते देखा तस्करों को दौड़कर पड़े। लेकिन टीम ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान भगवानपुर के टोला महला पूर्व निवासी सलीम उर्फ भुद्दुर, मो. अजमल उर्फ गुड्ड निवासी भगवानपुर टोला बालकजोत, जुबेर जो उसी गांव का निवासी है जो पकड़ा गया। उनके कब्जे से दो धारदार हथियार, तराजू बात रस्सी सहित साइकिल पर लदे बोरे में प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद हुआ। इसमें करीम फरार हो गया। इनके खिलाफ पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

एफआईआर अनुसार पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने तस्करी की बात स्वीकारी है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार पांडेय को मौके पर बुलाया गया, जिसके द्वारा बरामद मास में से बतौर नमूना लिया गया था। पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक रामसहाय घर दुबे, कांस्टेबल अमरेंद्र यादव, नितिन यादव, सिद्धार्थ पाठक, शुभम सिंह, अनिल यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें