डुमरियागंज। विद्युत निगम के चलाए जा रहे एकमुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को 15 दिसंबर तक 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ दिया जा रहा है। विद्युत वितरण खंड डुमरियागंज के नगर क्षेत्र के अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर के बाद पंजीकरण कराने वाले एक किलोवाट के उपभोक्ताओं को 90 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ मिलेगा। संवाद