फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 2.85 करोड़ रुपये से बन रहीं तीन सड़कें, 15 गांवों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 2.85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन मार्गों से 15 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में चिल्हिया मुख्य सड़क से ग्राम कौआ की नहर तक 1.20 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। अब 80 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह टेकनार नहर से चंपापुर मुख्य सड़क तक 1.37 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 1.15 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। यह सड़क भी जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई थी। इसके अलावा पड़रहवा गांव से सधुआनगर तक एक किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 91.34 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
इन तीनों सड़कों के बनने से चंपापुर, कौआ और सधुआनगर समेत आसपास के 15 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी सड़कों का निर्माण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें