सीमा पर तीन नेपाली बच्चों को मुक्त कराया
कपिलवस्तु। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने सोमवार देर रात एक आरोपित को पकड़कर उसके कब्जे से तीन नेपाली बच्चों को मुक्त कराया। इसके बाद आरोपित को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी सीमा चौकी अलीगढ़वा प्रभारी के जवान देर शाम चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सीमा पार करते हुए चार लोगों को देखा।
संदिग्ध दिखने के बाद उनसे पूछताछ की तो पता चला कि रोजगार का झांसा देकर तस्कर तीन बच्चों को ले जा रहा था। पूछताछ करने के बाद उन्हें नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया।