फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन और ईओ समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Tue, 09 May 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मौके पर पु‌‌ल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तीन वर्ष पहले नगर पालिका कार्यालय भवन निर्माण के दौरान शेटरिंग करते समय गिरकर जख्मी हुए मजदूर की तहरीर पर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष ईओ समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी के निर्देश पर सदर पुलिस ने दबाव देकर काम करानेे का केस दर्ज किया है। बता दें कि करीब एक पखवाड़ा पहले ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज हुआ था और अब मौजूदा अध्यक्ष पर केस दर्ज होने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में सिद्धार्थ तिराहे के पास नगर पालिका कार्यालय का भवन निर्माण चल रहा है।
बताते हैं कि 20 अप्रैल 2014 को शेटरिंग करते समय महराजगंज के पुरंदरपुर थाना अंतर्गत सिसुवनिया विशुन निवासी मजदूर अमित कुमार जख्मी हो गया था। हादसे में उसके रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। पीड़ित मजदूर का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष व अधिकारी ने अनुकूल परिस्थिति न होने के बावजूद दबाव देकर काम कराया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सुरक्षा उपकरण भी कार्यदाई संस्था ने उपलब्ध नहीं कराया था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में कई बार केस दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी सत्येंद्र कुमार से गुहार लगाई है, जिस पर उन्होंने केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
सदर एसओ शिवाकांत मिश्र के मुताबिक मजदूर अमित कुमार की तहरीर पर नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी व कार्यदाई संस्था सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक पर केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें