फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मोबाइल छीनने वाले तीन शातिर पकड़े गए

Fri, 10 Apr 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के पोखर भिटवा प्राथमिक विद्यालय के पास से तीन संदिग्धों दुर्गेश उर्फ कृपाल लोधी, राहुल गुप्ता और कृष्ण नरायण पाल को पकड़ा है। एक सप्ताह पूर्व महिला के हाथ मोबाइल छीनकर भागने के आरोप में उन्हें पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया एक मोबाइल भी बरामद है। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार ने राय ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के नौगढ़-उसका बाजार रोड पर स्थित सावित्री हाॅस्पिटल के पास एक महिला के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गए थे। इस मामले में एक लगभग सप्ताह पहले प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की पहचान में पुलिस टीम लगी थी। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली की मोबाइल छीनने वाले शातिर क्षेत्र के ही पोखरभिटवा प्राइमरी स्कूल के पास हैं।
विज्ञापन

सूचना पर टीम मौके पहुंची और तीन संदिग्धों को दबोच लिया। इनकी पहचान दुर्गेश उर्फ कृपाल लोधी, राहुल गुप्ता निवासी सेमरनार और कृष्ण नरायण पाल निवासी भीमापार थाना सदर के रूप में हुई। छीनी गई मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया गया। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें