फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन जख्मी

Thu, 05 Mar 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे नौगढ़-बांसी मार्ग स्थित ककरही पुल के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में अमित, अखिलेश और बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और जोगिया पुलिस की मदद से एंबुलेंस से घायलों को माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां पर डॉक्टर ने देखा अमित की हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जोगिया निवासी अखिलेश (22), अमित जायसवाल (25), बृजेश (12) निवासी टेकापार बाइक से जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि अखिलेश ककरही के पास से बाइक मोड़कर जोगिया चौराहे की ओर जा रहा था। तभी दूसरे बाइक सवार तेज रफ्तार से आ गए, जिससे दोनों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीनों जख्मी हो गए। घटनास्थल जोगिया पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां पर दो लोग को इलाज चल रहा है। वहीं, डॉक्टरों ने अमित की हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
इस संबंध थानाध्यक्ष जोगिया अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां पर उन लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें