फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 मीटर खाई में गिरि जीप, तीन की मौत, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल डेस्क के ध्यानार्थ----
विज्ञापन

350 मीटर खाई में गिरी जीप, तीन की मौत, चार जख्मी
नेपाल के सूपा देवराली मंदिर पर जाते समय हुआ हादसा
सीमा से सटे नेपाल के अर्घाखांची जिले में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। सीमा से सटे नेपाल के कृष्णानगर से सूपा देवराली मंदिर पर जा रही सवारियों से भरी जीप जिले के शंघिपूर्वा के पास 350 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में जीप सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का यूनिवर्सल मेडिकल कॉलेज भैरहवा में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सीमा से सटे नेपाल के कृष्णानगर से सूपा देवराली मंदिर पर जा रही सवारियों से भरी जीप अर्घाखांची जिले के शंघिपूर्वा के पास 350 मीटर नीचे खाई में गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन से लोगों को बहार निकाला। इसमें तीन की मौत हो चुकी थी। नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर शिव बहादुर धार्ती के मुताबिक मरने वालों में कपिलवस्तु जिले के शिवपुर निवासी 50 वर्षीय सुमंत भूसाल, अर्घाखांची के मालारानी वार्ड नंबर तीन निवासी 35 वर्षीय रुद्र प्रताप भुसाल व एक अन्य 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, जो नेपाली नागरिक है, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं चार अन्य घायलों का इलाज यूनिवर्सल मेडिकल कॉलेज भैरहवा में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की दबकर मौत
निर्माणाधीन सड़क के लिए मिट्टी ले जाते समय हुआ हादसा
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के भावपुर उर्फ गुलरी गांव के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के भावपुर उर्फ गुलरी गांव के पास बॉर्डर डेवलपमेंट योजना के तहत बन रही सड़क में मिट्टी गिराने जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गुरुवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चालक की दबकर मौत हो गई। वह मोहाना थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव के टोला गिलन्फो का निवासी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहाना थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव के टोला गिलन्फो निवासी संजय (22) पुत्र रामचंदर ट्रैक्टर चालक था। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के भावपुर उर्फ गुलरी गांव के पास भारत-नेपाल सीमा पर बार्डर डेवलेपमेंट के तहत सड़क निर्माण में मिट्टी गिराने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह संजय भी मिट्टी लेकर जा रहा था। इसी बीच अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी ढेबरुआ पुलिस को दी। घटना होने के बाद ठेकेदार व जेसीबी मालिक सभी लोग घटनास्थल से भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम के बाद परिजनों की मर्जी से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रॉली के नीचे दबकर चालक की मौत
- कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के मर्थी गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र मर्थी सागर के पास बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर की नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गई। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर है। क्षेत्र के बसंतपुर निवासी सुनील कुमार चौरसिया (30) पुत्र राजेन्द्र ट्रैक्टर-ट्रॉली से बॉर्डर डेवलपमेंट रोड पर मिट्टी पटाई का कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच मर्थी सागर के पास पहुंचा ही था कि उसके ट्रॉली एक पहिया का बैरिंग खराब हो गया। जिसे ठीक करने को लेकर वह जैक लगा कर पहिया बदल रहा था। इस दौरान जैक के फिसल जाने के कारण वह ट्रॉली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रॉली के नीचे दबे पड़े होने को देख लोगों ने तत्काल उसे बचाने को लेकर आवाज दी जिसके पश्चात लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई और ट्रॉली को किसी तरह उठाकर उसे नीचे से निकाला। इसके बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पर लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने गभीर हालत देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें