फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मशरूम उत्पादन पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने और इससे जुड़ी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। वनस्पति विज्ञान, कृषि और गृह विज्ञान विभाग तथा प्रशिक्षण, परामर्श एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यशाला 29 से 31 अक्तूबर तक चलेगी। इसका आयोजन कुलपति प्रो. कविता शाह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ विज्ञान संकाय की डीन प्रो. प्रकृति राय के संबोधन से हुआ। पहले दिन विशेषज्ञों ने मशरूम उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिया। वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. आशुतोष कुमार वर्मा और डॉ. किरन गुप्ता, कृषि विभाग के डॉ. मनोज कुमार तथा गृह विज्ञान विभाग की डॉ. रक्षा ने मशरूम उत्पादन की तकनीक, इसकी संभावनाओं और इससे जुड़ी उपयोगी जानकारियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें