फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से तीन की मौत, 25 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से तीन की मौत, 25 नए मरीज मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए मरीज
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 3322 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के तीन लोगों की लखनऊ, गोरखपुर और बस्ती के कैली अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं बृहस्पतिवार को 3322 नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों की महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3322 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2972 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, 313 का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 37 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मिठवल क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध की लखनऊ के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं लोटन ब्लॉक के एक गांव निवासी एक युवक की बस्ती के कैली अस्पताल में संक्रमण से मौत हो गई। बर्डपुर के व्यक्ति की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में संक्रमण के चलते मौत हो गई। जिले में सर्वाधिक 10 संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक में पाए गए। इनमें बसडिलिया गांव में आठ, कटया और सिसहनिया गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इटवा के सेमरी गांव में दो, सगराजोत और अगया में एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज के हल्लौर गांव में तीन संक्रमित मिले। भिलौरी और खुनियांव गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के मिल कॉलोनी, बर्डपुर के बर्डपुर नंबर 12, जोगिया के बड़गो, शोहरतगढ़ के छतहरी, उसका बाजार में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया तीन संक्रमितों की मौत हुई है। 25 नए संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें