फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन मवेशियों की मौत

Sun, 16 Apr 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के अकरा गांव में आग लगने से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम सभा अकरा में शनिवार रात एक घर में लगी आग से भारी नुकसान हुआ और तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। ग्रामसभा अकरा में रात करीब 12 बजे हरिबंश पुत्र चौधरी के छप्पर के मकान में आग लग गई। आग की लपटें व गर्मी से घर में सोए लोग बदहवास होकर बाहर भागे। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग से पूरा घर धू धू कर जलने लगा। अंदर बंधी तीन भैंसों को खोलने तक मौका नहीं मिला। इस बीच शोर सुनकर ग्रामीण आग बुझाने की जुगत में जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था और खूंटे में बंधे तीनो मवेशियों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हरिबंश ने बताया कि आग लगने से वह पूरी तरह से बरबाद हो गए हैं। घर में रखा सारा जेवर, नकदी, अनाज व अन्य सामान जल गया है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस व दमकल के लोग भी पहुंचे लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। हलका लेखपाल महेंद्र शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर हुए नुकसान का जायजा लिया और उसकी रिपोर्ट भेज दी, जिसके आधार पर पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें