फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 15 किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
नेपाल पुलिस की गिरफ्त में बरामद चरस के साथ महिलाएं। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले की पुलिस ने भारी मात्रा में चरस के साथ रविवार को तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक इन्हें जिले के कृष्णानगर नगर पालिका-2 के लिंक गेट के पास से 14 किलो 774 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कपिलवस्तु पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में कपिलवस्तु के शिवराज नगर पालिका नंबर नौ के शुकलाल घर्ती, रोल्पा के थवांग ग्रामीण नगर पालिका की प्रेमसरी रोका और रुकुमपुरवा भूमे ग्रामीण नगर पालिका की सरिता पुन शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक इनके बारे में आगे की जांच की जा रही है कि पकड़ा गया मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा है और कहां भेजा जा रहा था और इसके पीछे चरस की तस्करी का सरगना कौन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें