फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन भवन का निर्माण शुरू होने से हर्ष

विज्ञापन
बांसी में बन रहे रेलवे स्टेशन का जायजा लेते संयुक्त रेल लाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी। स्रोत वि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। खलीलाबाद-बहराइच वाया बांसी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस लाइन पर बांसी रेलवे स्टेशन भवन का निर्माण शुरू हो गया है। भवन के पिलर की खोदाई का काम कार्यदायी संस्था ने शुरू कर दिया है।
संयुक्त रेल लाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्रीराम मूर्तिकार के साथ मौके पर पहुंच कर निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और खुशी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण शुरू होने से बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी। गांव वालों ने इस समस्या के समाधान को कहा। यह जानकारी होने पर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रेलवे के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
प्रमोद अग्रहरि, हजारी लाल अग्रहरि, ओम प्रकाश रावत, आकाश मोदनवाल, सुरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें