फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में सामूहिक दुष्कर्म में एक भारतीय समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। सीमा से सटे नेपाल मोरंग जिले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस वारदात में शामिल एक भारतीय समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। घटना मंगलवार सुबह उस वक्त हुई, जब वह टहलने के लिए निकली थी।
विज्ञापन

नेपाल के मोरंग जिले के कटहरी गांव निवासी एक युवती सुबह टहलने के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी बीच तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में से दो कटहरी गाऊ पालिका वार्ड नंबर-दो के मोहम्मद रमज़ान और सोनु कुमार शाह हैं, और एक भारत के अररिया निवासी कुशकट्टा के मोहम्मद गुलजार हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपियों ने लड़की को बंधक बनाया और उसके हाथ, पैर और मुंह बांधकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता कटहरी गाऊ पालिका वार्ड नंबर-दो स्थित बांस से बने घर में अर्ध बेहोशी की हालत में मिली थी। मोरंग पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है। संवादन

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें