संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के अशोक मार्ग पर गड्ढे में युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की जेब से शराब की बोतल मिली है। गड्ढे में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नगर के गांधी नगर मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार (35) पुत्र जगदीश नगर के ही कांशीराम आवास में परिवार के साथ रहता था। सुबह अशोक मार्ग पर गड्ढे में उसकी लाश मिली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। लाश को बाहर निकलवाया।
इस संबंध में शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि लाश मिलने की सूचना पर मौके पर गया था। लोगों ने बताया कि वह नशे का आदी था।
उसकी जेब से शराब भी मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ं
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला