फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहर का बांध टूटने से तीन एकड़ धान की फसल जलमग्न, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर का बांध काटने से तीन एकड़ से अधिक धान की फसल जलमग्न, अज्ञात पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

चिउटहां (महराजगंज)। सिसवा विकासखंड की ग्राम सभा गेरमा क्षेत्र में शुक्रवार की रात अज्ञात व्यक्तियों ने नहर का बांध काटने से तीन एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। मामले में किसानों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, नहर का बांध कटने के बाद उसका पानी गेरमा और रामपुरखुर्द गांव के सिवान के खेतों में फैल गया। इससे भीम यादव, प्रकाश, राधाकृष्ण, प्रहलाद सहित कई किसानों की तीन एकड़ से अधिक धान की फसल जलमग्न हो गई। फसल में पानी लगने से किसानों को नुकसान की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटान स्थल का निरीक्षण किया। अवर अभियंता प्रमोद सिंह ने बताया कि इस स्थान पर लगभग हर वर्ष कुछ लोग नहर का बांध काट देते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल कटान स्थल पर मिट्टी डालकर बांध की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोठीभार थाने में तहरीर दे दी गई है और प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। प्रभावित किसानों ने फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने तथा नहर काटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें