फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भूमि दिलाने के नाम पर ठगी रुपये मांगे तो दी धमकी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बस्ती जनपद की एक महिला की शिकायती पत्र बांसी कोतवाली की पुलिस ने भूमि दिलाने के नाम पर ठगी और धमकी देने के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने डीएम के पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम काेइरा निवासी विन्द्रवासिनी पत्नी केशरीलाल विश्वकर्मा ने नगर पालिका बांसी के वार्ड अशोक नगर निवासी मुन्नी देवी पत्नी देवप्रकाश चौधरी को पांच जून को 2017 को जमीन खरीदने के लिए बयाने के तौर पर पांच लाख रुपये का चेक दिया था। तभी से जमीन दिलाने को लेकर आनाकानी कर रहे थे। तहरीर के अनुसार उसके हक की जमीन वह दूसरे को अधिक रुपये लेकर बेच दिए।
विज्ञापन

यह बात जब विन्द्रवासिनी को पता चली तो वह पति के साथ मुन्नी देवी पत्नी देवप्रकाश चौधरी के घर गई और कहने लगी कि भईया तुमने हमसे पैसा लेकर दूसरे को जमीन बैनामा कर दी। हमारा पैसा वापस कर दो। इस पर पति को मुन्नी देवी, देव प्रकाश चौधरी व विनय प्रकाश विश्वकर्मा गालियां देने लगे और कहा कि हमारे पास अभी पैसा नहीं है। जब होगा तब देंगे। अगर दोबारा तुम पैसा मांगने आए तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से खत्म करवा देंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में बांसी कोतवाल राम कृपाल शुक्ल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार की रात तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें