फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कपिलवस्तु के सभासद को मिली धमकी, बिस्कोहर के सभासद ने कार्रवाई की मांग की

Tue, 24 Oct 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बीते दिनों नगर पंचायत कपिलवस्तु के वार्ड नंबर चार के सभासद आशीष कुमार गिरि को धमकी मिलने के मामले मे 13 वार्डों के सभासदों ने विरोध दर्ज कराया है।
आरोप है कि नगर अध्यक्ष के प्रतिनिधि व सपा नेता जावेद आलम एवं ठेकेदार नसीम अहमद ने धमकी दी थी, लेकिन शिकायत पर प्रशासन से कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को बिस्कोहर के 13 वार्डों के सभासदों ने एकजुट हो कर विरोध प्रर्दशन करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि अगर पीड़ित सभासद को न्याय नहीं मिला तो हम लोग पीड़ित सभासद के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। सभासदों ने कहां कि लिखित शिकायती पत्र देने के बाद भी प्रशासन धमकी देने वालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तो हम लोग धरना प्रर्दशन करते हुए विरोध करेंगे। सभासद आशीष कुमार गिरी ने 20 अक्तूबर को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विकास के कार्य के संबंध में बात करने के लिए अध्यक्ष के घर गया था। वहां पहुंच कर वार्ड में हो रहे कार्य पर चर्चा करने लगा तो अध्यक्ष व ठेकेदार नसीम नाराज होते हुए उसे डांटने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में सभासद नृपेंद्र सिंह, अमित पांडेय, डिंपल सिंह, साहीद, शाहिद अजीज, मोहम्मद आसिफ, गणेश वरुण, मनीष जयसवाल, रवि सिंह, बुद्ध विलास, अवधेश शर्मा, अजीत मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें