फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 घंटे तक कटौती से जूझे लोग

Wed, 25 May 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
बेलहिया चौराहा स्थित 33/11 विद्युत सब स्टेशन में तकनीकी फाल्ट के चलते मंगलवार रात आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात नगर क्षेत्र अंधेरे में रहा। बुधवार की शाम 7 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। कर्मचारी मरम्मत में जुटे हुए थे। खराबी का कारण सब स्टेशन में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में फ्लेश ओवर होना बताया जा रहा है। अफसरों के मुताबिक तय समय पर सतर्कता नहीं दिखाई गई होती तो समूचे सब स्टेशन में आग लग जाती। उधर, दिन भर बिजली कटौती से उपभोक्ता हलकान रहे। उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल था। पानी की किल्लत से लोग दिन भर जूझते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम तेज आंधी-पानी के बाद रात करीब 10 बजे बेलहिया चौराहा स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन में लगे 10 एमवी के ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट-सर्किट होने लगा। तेज धुआं निकलने के साथ उपकरण जलने लगे।
इस पर नजर पड़ते ही सब स्टेशन पर तैनात सुपरवाइजर ने आपूर्ति बंद कर दी। रात करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद करने के साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया, मगर जिम्मेदारों के दिलचस्पी न दिखाए जाने से रात में मरम्मत का काम नहीं हो सका। जिला मुख्यालय समेत नौगढ़, तेतरी बाजार, हुसैनगंज, थरौली व आस-पास के क्षेत्रों में पूरी रात बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन कुछ देर बाद ही पुन: कटौती हो गई। इसके बाद दिन भर लोग बिजली के दर्शन को तरस गए। अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं का बुरा हाल रहा। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद तीखी धूप से उमस हावी रहा। पसीने से तरबतर लोग राहत की चाह में घर-बाहर भटकते रहे। पेयजल को लेकर कई क्षेत्रों में किल्लत की स्थिति उत्पन्न हो गई।
थरौली, तेतरी बाजार, वन विभाग कॉलोनी, इंदिरानगर, बेलसड़ सहित कई क्षेत्रों में लोग कुओं, हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए एक-दूसरे से जूझते रहे। बिजली कटौती का असर सरकारी दफ्तरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी दिखा। बैटरी-इंवर्टर चार्ज न होने से दफ्तरों में काम-काज बाधित रहा। दूर-दराज से आए ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ा। देर शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें