फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ गांव बनाने के गुर लोगों को बताएंगे कार्यकर्ता

Tue, 24 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक लेते डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खुले में शौच मुक्ति के लिए शासन से संतकबीरनगर जिला में प्रशिक्षण प्राप्त 23 प्रतिभागियों की बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार में की गई। कार्यशाला में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं ने खुला शौच मुक्त ग्राम बनाने के गुर बताए।
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने डीपीआरओ शशिकांत पांडेय को निर्देशित किया कि प्रशिक्षित लोगों की खंड वार टीम बनाकर गांवों में भेजे। प्रत्येक टीम में 5 सदस्य को रखे। ग्रामीणों को बताए कि खुले में शौच करने से गंभीर बीमारी फैलती है।
बच्चों में बीमारी के चपेट में आने की आशंका बनी रहती है। कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को जानकारी दिया जाए। ग्रामीणों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करे। शौचालय निर्माण करने वाले कारीगरों को भी कार्यक्रम की जानकारी देना जरूरी है।
विज्ञापन

सीडीओ अखिलेश तिवारी ने कहा कि ग्रामवासियों को खुला शौच मुक्त करने के संबंध में जागरूक करने की आवश्यकता है। सकारात्मक दृष्टिकोण से गंभीरता पूर्वक काम करना है, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस दौरान जिला समन्वयक स्वच्छता समिति अमित श्रीवास्तव, संजय त्रिपाठी, परमात्मा यादव, विमलकांत, गुलाब सिंह, सर्वेश जायसवाल, बृजेश गुप्ता, दिलीप सिंह, हरीश सिंह, भानू सिंह, शकील, राकेश, मोहम्मद जफर, अभय, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें