खेसरहा थाना क्षेत्र के एचनी गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। खेसरहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐचनी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने गांव के दक्षिण स्थित बजड़ेश्वर महादेव के स्थान पर लगे सामान को उठा ले गए। पुजारी शाम को आरती भोग करने के बाद घर चले गए। जब सुबह पूजा, अर्चना करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर के अंदर का समान गायब है। इसकी सूचना गांव वालों को दी। गांव वालों ने इसकी सूचना खेसरहा पुलिस को दी। मौके पर खेसरहा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह, सकारपार चौकी प्रभारी गणेश अपने सहयोगियों के साथ मंदिर पहुंचकर चोरी का जायजा लिया और छानबीन में जुट गए।
गांव के संगम त्रिपाठी ने बताया कि चोरों ने शिवलिंग पर लिपटे तांबे के बने नाग, शिवलिंग के ऊपर जलधारा के लिए रखा पीतल का बड़ा कलश, पीतल के एक दर्जन लोटा, शिवलिंग के ऊपर लगा पीतल का दो बड़ा घंटा, शिवलिंग के सामने ढाई फीट के दो बड़े-बड़े आरती करने वाले पीतल के दीपक आदि समान लेकर चले गए। इस संबंध में थाना खेसरहा प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि चोरी हुई थी। छानबीन किया गया तो समान मंदिर के बगल बने यज्ञशाला के हवन कुंड के रखा मिला।