चोरों ने थाने में खड़ी साइकिल चुराई
भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव के पीड़ित ने की शिकायत
भवानीगंज (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थानाक्षेत्र के देईपार गांव निवासी वासुदेव यादव ने मंगलवार को सीओ डुमरियागंज को शिकायती पत्र देकर साइकिल चोरी होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि उसे पुलिस ने चालान किया था। साइकिल थाने पर खड़ी, जिसे किसी ने चुरा लिया है।
पीड़ित वासुदेव यादव के मुताबिक उसका विवाद पड़ोसी से था। इस कारण भवानीगंज पुलिस ने उसे थाने पर बुलाया था। वह साइकिल से थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया और साइकिल थाने के अंदर बरामदे में खड़ी करा दी गई। जब वह शाम को जमानत कराकर थाने पहुंचा तो साइकिल नहीं मिली। साइकिल के बारे में पुलिसकर्मियों से पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। जबकि थाना परिसर में सीसीटीवी भी लगा है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मामलासंज्ञान में नहीं है।