पथरा। पुलिस ने बकरीद के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत सोमवार शाम 20 दुपहिया और चार पहिया वाहनों का 2.30 लाख रुपये का ई-चालान काटा गया। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र की अगुवाई में पुलिस ने पथरा बाजार, सेहरी बाजार आदि चौराहों पर गश्त की। इसी दौरान वाहनों की चेकिंग भी की गई। भ्रमण के दौरान अनेक पुलिसकर्मी मौजूद थे।