फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर में घुसे चाेर, शादी के कपड़े और आभूषण ले गए

Thu, 19 Feb 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। क्षेत्र के नेबुहवा गांव में घर के पीछे जंगला को तोड़कर बुधवार रात चोर दाखिल हो गए और घर में रखा शादी का कपड़ा और आभूषण सहित लाखों के सामान उठा ले गए। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह में हुई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इटवा थाने के जिगनिहवा उर्फ जोल्हाभारी गांव के टोला नेबुहवा निवासी हरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सुन्ना सिंह की बेटी की शादी 25 अप्रैल को है। इसके लिए उन्होंने कपड़े और जेवर खरीदारकर एक अलग कमरे में रख दिया था।
हरेंद्र सिंह के मुताबिक परिवार के सदस्य उस कमरे में न सोकर दूसरे कमरे में सो रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह उठे परिजन जब सामान रखें कमरे का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि बक्से में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे का जंगला टूटा था और सामान गायब थे। संवाद ि
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें