गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के अतरमूनानकार गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 15 हजार रुपये नकद समेत करीब 3.95 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
पुलिस के अनुसार अतरमूनानकार निवासी पटेश्वरी प्रसाद मिश्र के घर में रात करीब एक बजे से सुबह चार बजे के बीच चोरों ने घर में रखे 15 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है। घटना की सूचना मंगलवार दोपहर करीब 12:39 बजे पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।