फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शातिर की हुई तस्दीक, पकड़ने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- सनई में हुई पिकअप से 6.33 लाख रुपये की चोरी के मामले में गोरखपुर के बदमाश के होने की बात आ रही है सामने
विज्ञापन


- सर्विलांस टीम ट्रेस करने में जुटी जांच में पता चला गोरखपुर से चला था बदमाश

- सनई चौराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान गाड़ी से रुपये उड़ा ले गया था बदमाश

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहे पर गाड़ी की चेकिंग के दौरान 19 मार्च को स्टेरियंग के पास से 6.33 लाख रुपये उड़ाने वाले बदमाश के नजदीक पुलिस पहुंच चुकी है। अब तक की जांच में बदमाश के गोरखपुर का होने की बात सामने आई है। पुलिस की स्पेशल टीम और सर्विलांस उसे ट्रेस करने में जुटी हुई है।
अन्य जनपदों में हुई वारदात को देखने के बाद पुलिस इस नतीजे तक पहुंची है। ट्रेस होते ही वह दबोच जा सकता है। गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी मनरेज सिंह की डीसीएम से 19 मार्च की शाम 6.33 लाख रुपये बदमाश उड़ा ले गए। पुलिस की चेकिंग के दौरान रुपये गायब होने पर पुलिस पर भी सवाल खड़े होने लगे। जांच में जुटी पुलिस टीम ने एक-एक करके जोगिया पकड़ी मार्ग, उसका मार्ग, बांसी-जोगिया एनएच पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनई में लगे कैमरे में गाड़ी से रुपये निकालने और बाइक से आगे बढ़ते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने अन्य मूवमेंट को चेक किया। आसपास के जनपदों में हुए इस प्रकार के अपराध में शामिल अपराधियों की कुंडली खंगालना पुलिस ने शुरू किया। सूत्रों की मानें तो पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि बदमाश गोरखपुर का है। वह गाड़ी मालिक की हर मूवमेंट पर नजर रखता था। रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की स्पेशल टीम और सर्विलांस लगी हुई है। ट्रेस होते ही उठा लिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस इस मामले का पर्दाफाश कर सकती है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि बदमाश के बारे में अहम जानकारी मिली है। कई टीमें काम कर रही हैं, जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें