फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शहर में नहीं होगा जलभराव...हाईवे के नाला से होगी जलनिकासी

Mon, 16 Feb 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर हो रहा नाला निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
- हाईवे के नाले से सटकर तैयार की जाएगी दूसरी नाली, हाईवे के नाले से जोड़ निकालेंगे शहर का पानी
विज्ञापन

- नगर पालिका करेगी कांशीराम आवास से नाले तक नई नाली का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के अशोक के मार्ग किनारे बन रहे हाईवे के नाले की सतह ऊंची होने से कांशीराम आवास समेत अन्य मोहल्ले की जलनिकासी की समस्या खड़ी हो गई थी, जबकि नगर पालिका जलनिकासी के लिए हाईवे से शहर में 14 किमी लंबे नाला निर्माण कार्य के पूरा होने का इंतजार कर रही थी। जलनिकासी समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की मांग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ डीएम शिवशरणप्पा व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने मौके का निरीक्षण किया। इसमें तय हुआ कि हाईवे के नाले की सतह अब नीचे होगी और नगर पालिका की ओर से अलग से पांच सौ मीटर नाला निर्माण कर हाईवे के नाला से जोड़ा जाएगा। इसमें कांशीराम आवास समेत अन्य मोहल्लों की जलनिकासी हो सकेगी। इस तरह अशोक मार्ग पर कुछ दूर तक एक साथ दो नालों का निर्माण होगा।
एनएचएआई की ओर से शहर के पकड़ी चौराहे से हाईडिल तिराहे तक 4.5 किमी की लंबाई में दोनों तरफ और अशोक मार्ग पर 2.5 किमी तक दोनों तरफ 14 किमी लंबे नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इससे नगर पालिका की तरफ से शहर के मुख्य मार्ग किनारे बना नाला हाईडिल तिराहे पर आकर हाईवे नाले से जुड़ जाएगा, जिससे शहर के कई मोहल्लों का पानी नाले से पकड़ी स्थित प्राकृतिक नाले में गिर सकेगा। इस तरह एनएचएआई की ओर से 28 करोड़ रुपये से अधिक लागत से बनने वाला नाले से जहां शहर के कई मोहल्लों में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। वहीं, कई सरकारी कार्यालयों एवं आवास भी जलभराव से मुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले एनएचएआई की तरफ से शहर के साड़ी तिराहा से सनई चौराहे तक तीन किलोमीटर दूरी में दोनों तरफ नाला निर्माण कराया गया है। इससे सांड़ी, मधुकरपुर, सनई, पिपरा पांडेय आदि मोहल्लों की जलनिकासी होगी। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण के दौरान एनएचए के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नाली निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिया था।

... तो नहीं करना पड़ता दो नालों का निर्माण
अशोक मार्ग पर फोरलेन किनारे हो रहे नाला निर्माण की सतह ऊंची होने के कारण कांशीराम आवास समेत अन्य मोहल्लों की जलनिकासी के लिए यहां दूसरी नाली बनानी पड़ रही है। इससे केंद्रीय विद्यालय, वन विभाग पार्क के पास हाईवे के नाले से सटे ही दूसरे नाले का निर्माण हो रहा है। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से भी कांशीराम आवास से हाईवे के नाले तक भी नाला निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि, पहले अशोक मार्ग पर टू लेन का निर्माण हो रहा है, बाद में तत्कालीन डीएम की पहल पर यहां फोरलेन और नाला निर्माण की स्वीकृति मिली थी।
-
नाला निर्माण पूरा होने तक रहेगी जलनिकासी की समस्या
नगर पालिका की ओर से निर्मित नाला हाईडिल तिराहे तक बनकर ठप है। इसके आगे हाईवे के नाले से जलनिकासी होनी है, जो पकड़ी प्राकृतिक नाले में जाकर गिरेगी। अभी हाईडिल तिराहे से पकड़ी प्राकृतिक नाले तक हाईवे के नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, अशोक मार्ग पर भी नाला निर्माण कार्य अधूरा है। इन नालों के निर्माण के बाद ही शहर के शास्त्रीनगर, बाल्मिकिनगर, थरौली, ऑफिसर्स कॉलोनी व कांशीराम आवास की जलनिकासी हो सकेगी। वर्तमान में शहर के मुख्य मार्ग किनारे दाएं तरफ बने नाले के क्षतिग्रस्त और मिट्टी से पटे होने के कारण 10 वर्ष से शहर का आधा हिस्सा जलनिकासी की समस्या से जूझ रहा है।

कॉलोनियों और सरकारी कार्यालयों के परिसर में होता जलभराव
शहर के मुख्य मार्ग के दाहिने तरफ नाला निर्माण नहीं होने से शास्त्रीनगर मोहल्ला समेत वन विभाग कॉलोनी में जलभराव रहता है। बरसात के दिनों में इसी मोहल्ले में स्थित सिंचाई विभाग व पीडब्लूडी कार्यालय, पीएचसी नौगढ़, वन विभाग कार्यालय परिसर जलमग्न रहता है। परिसर में पानी भरा होने के कारण कर्मचारियों के साथ ही लोगों को भी समस्या झेलनी पड़ती है।

कोट
शहर के मुख्य मार्ग पर हाईडिल तिराहे तक नाला निर्माण कराया गया है। इसके आगे पकड़ी स्थित प्राकृतिक नाले तक एनएचएआई की ओर से नाला निर्माण कराया जाएगा। इससे शहर के कांशीराम समेत अन्य मोहल्लों की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन


- गोविंद माधव, अध्यक्ष, नगर पालिका

स्थानीय लोगों के अवगत कराने पर कांशीराम समेत अन्य मोहल्लों की जलनिकासी की समस्या के निदान के लिए नगर पालिका और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर उन्हें नाला निर्माण कर जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं।
- शिवशरणप्पा जीएन,डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें