फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी से पंजाब के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

Mon, 16 Feb 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चार से 26 मार्च तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, होली पर यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। होली पर यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे प्रशासन चार मार्च तक अलग-अलग तिथियों में बढ़नी से पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगी। इससे त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05005 व 05006 बढ़नी-अमृतसर-बढ़नी होली विशेष गाड़ी का संचलन बढ़नी से चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को और अमृतसर से पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 05005 बढ़नी-अमृतसर होली विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से 15.10 बजे प्रस्थान कर तुलसीपुर से 15.50 बजे, बलरामपुर से 16.18 बजे, गोंडा से 17.15 बजे, बुढ़वल से 18.22 बजे, सीतापुर से 19.58 बजे, बरेली से 23.10 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.55 बजे, अंबाला कैंट से 05.20 बजे, ढंडारीकलां से 06.55 बजे, जलंधर सिटी से 08.10 बजे और व्यास से 08.45 बजे छूटकर अमृतसर 09.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं, वापसी यात्रा में 05006 अमृतसर-बढ़नी होली विशेष गाड़ी 05 से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से चलकर पूर्व के तरह निर्धारित स्टेशन पर रुकते हुए बढ़नी पहुंचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें