फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह-शाम रही गलन तेज धूप से चढ़ा पारा

Wed, 18 Feb 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से खिल रही धूप के बीच सोमवार से सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहा। इससे एक बार फिर सुबह-शाम लोगों को गलन का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिन में खिल रही तेज धूप से गर्मी का अहसास हुआ और लोगों ने र्म कपड़ों से दूरी बना ली।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम से ही घना कोहरा छा गया। इससे रात करीब आठ बजे वाहन से चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात में कोहरा हल्का रहा, लेकिन गलन में कोई कमी नहीं आई। सुबह भी कोहरा छाया रहा। इससे दिन में करीब आठ बजे तक लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।
हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छट गया और तेज धूप खिल गया। इससे लोगों को पहले राहत मिली, लेकिन धूप तेज होने से लोगों को गर्म कपड़े से पूरी तरह दूरी बना ली। इससे दिन में सड़क पर चहल-पहल रही, लेकिन शाम होते ही एक बार फिर ठंड बढ़ने लगा। हालांकि शाम को कोहरे का असर कम दिखा। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाने से कोहरा बढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम आगे साफ रहेगा। सुबह-शाम ठंड रहेगी लेकिन दिन में धूप खिलने से मौसम गर्म रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें