फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रश्नपत्र में गड़बड़ी... जवाब के लिए जूझते रहे आठवीं तक के बच्चे

विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शाहपुर में परीक्षा देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/ शाहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित परीक्षा में प्रश्नपत्रों में बड़ी गड़बड़ी सामने आ रही है।
कक्षा सात के प्रश्नपत्र में विषय का नाम पूरा न होने के साथ ही विकल्प वाले प्रश्न गलत आए हैं, जिससे परीक्षा देने वाले बच्चों को परेशानी हुई।
इसके अलावा अन्य कक्षाओं में प्रश्नपत्र में गड़बड़ी होने की बात सामने आई है। परीक्षा केंद्रों की पड़ताल में यह बात सामने आई और बच्चों ने इस बात को बयां भी किया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर संचालित दो हजार से अधिक विद्यालय में कक्षा-एक से आठवीं तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई है।
विज्ञापन

परीक्षा के बारे में जानकारी लेने के लिए विद्यालयों को देखा गया और प्रश्नपत्र के बारे में जानकारी ली गई। प्रश्नपत्र में कई त्रुटियां देखने को मिली। प्रश्नपत्र में विषय के नाम से लेकर प्रश्न तक गलत लिखे थे।
विज्ञापन

कुछ शिक्षकों ने त्रुटि को सही कराकर परीक्षा कराई, वही कुछ शिक्षक इस गड़बड़ी से अनजान रहे। खुनियांव व भनवापुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा में मंगलवार को बहुत गड़बड़ी देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें