फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बकरों की बिक्री में आने लगी तेजी

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर बकरा मंडी मे बकरीद को लेकर कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद करते लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। त्याग, बलिदान के प्रतीक बकरीद का त्योहार करीब आने से कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी तेज हो गई है। क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित साप्ताहिक मंगल बाजार- बकरा मंडी में लोगों ने कुर्बानी के लिए भेड़, बकरी और अन्य जानवरों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

इस दौरान बाजार में 7000 से 50 हजार रुपये तक के बकरों की खरीद-फरोख्त हुई। साप्ताहिक बकरा मंडी में मंगलवार को पड़ोसी जिला गोंडा, बलरामपुर, फैजाबाद अकबरपुर बनारस, उतरौला, बहराइच सहित बिस्कोहर, इटवा के बकरा कारोबारी बकरे लेकर पहुंचे। जहां लोगों ने सात हजार से 50 हजार तक के बकरे खरीदे। गोंडा से आए व्यापारी सलीम अहमद और उतरौला के अताउल्लाह ने बताया कि वे बाजार में 40-40 बकरे लाए थे, जिसमें तकरीबन सभी बिक गए। वहीं उतरौला के शमसुददीन, सलाहुद्दीन तथा फैजाबाद के मो. इब्राहिम ने बताया कि वे लोग 30-30 व 40 बकरे लाए थे, जो सभी सात हजार, 10 हजार और 15 हजार की दर से बिक गए। इस बार बकरीद का त्योहार सात जून को मनाया जाएगा। ऐसे में बकरीद करीब आने से कुर्बानी को लेकर जानवरों की खरीदारी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें