शोहरतगढ़। विधायक विनय वर्मा के प्रयास से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत बिजनेस प्लान योजना के तहत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र गजहड़ा, जखौलिया, पिंपरी,जोबकुंडा, खुरहुरिया और रोमनदेई आदि 35 गांवों में आबादी के हिसाब से 100, 63, 25 केवीए का ट्रांसफऍर्मर लगया जाएगा। इससे इन गांवों में वोल्टेज की समस्या खत्म होगी।
विनय वर्मा ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों के ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड व जर्जर हालत में होने के कारण आए दिन ट्रांसफाॅर्मर जल जाते हैं, जिससे आपूर्ति घंटों बाधित हो जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। समस्या को संज्ञान में लेते हुए अप्रैल में उर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर गांवों में नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए मांगपत्र सौंपा था। उर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। संवाद