फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों ने सड़क को बना दिया ‘वाहन स्टैंड’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन स्टैंड नहीं होने से लगता है जाम
विज्ञापन

डुमरियागंज-बस्ती और इटवा मार्ग का मामला
नगर पंचायत में टैक्सी स्टैंड नहीं होने से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगरपालिका की तरफ से दो बार वाहनों के लिए स्टैंड निर्धारित कर नीलामी की गई थी, लेकिन नगर में टैक्सी, टेंपो और निजी वाहनों के लिए कोई स्टैंड का ठेका नहीं हो सका। इस वजह से चालक वाहन सड़क पर ही सवारी भरते हैं। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी होने के अलावा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
टेंपो चालक कल्लू ने बताया कि सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर सवारी बैठाने में परेशानी होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार सवारी बैठाने के दौरान लोग दूसरे वाहन की चपेट में आकर चोटिल हो जाते हैं। टैक्सी चालक शमीम खान ने बताया कि टैक्सी स्टैंड नहीं होने पर चालक सड़क के किनारे खुले आसमान के नीचे सवारी भरते हैं। इससे चालक और सवारियों को धूप, बारिश समेत अन्य मौसम की मार झेलनी पड़ती है। नगर पंचायत प्रशासन को स्थायी टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू, अर्जुन और बबलू आदि ने बताया कि सवारी की प्रतीक्षा में लोगों को सड़क के किनारे खड़े होकर सवारी की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। यदि यहां स्टैंड की व्यस्था होती तो लोगों को सहूलियत होती। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि नगर पंचायत में लगातार दो साल वाहन स्टैंड के लिए नीलामी की प्रक्रिया करवाई गई थी। नगर पंचायत में टैक्सी स्टैंड की स्थायी जगह नहीं होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। टैक्सी स्टैंड के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। तब तक लोग अस्थायी रूप से मंदिर चौराहा, शाहपुर चौराहा और बैदौला चौराहे पर सवारियां बैठा रहे हैं। जल्द ही वाहन स्टैंड निर्धारित कर नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें