फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक ही रात तीन घरों में चोरी, गांव में दहशत

Tue, 18 Aug 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के एकडेंगवा गांव में सोमवार रात कार से आए चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने अलग-अलग घरों से मोबाइल, नकद और जेवरात समेत अन्य सामान उड़ा दिए। एक घर में चोरी के बाद पीछा किए जाने की आशंका में चोरों ने बाइक के तार भी काट दिए।
विज्ञापन

एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तीनों पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी कुलदीप विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात कार से कुछ लोग आए और सड़क पर कार खड़ी कर दी। इसके बाद चोर उनके घर में घुसे और तीन मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये निकाल लिए। चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक के तार भी काट दिया। आशंका है कि चोरों ने ऐसा इसलिए किया ताकि उनका पीछा न किया जा सके।
इसी गांव की संगीता पत्नी बब्लू ने बताया कि रोज की तरह भोजन करने के बाद रात में परिवार के लोग सो गए थे।
इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी पाजेब और छह हजार रुपये नकद लेकर भाग गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभी कार्यभार संभालकर आए हैं इसलिए घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिली है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वारदात से लोगों में डर : एक ही रात में एक ही गांव के तीन घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कार से आने वाले चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आने-जाने वाले कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर नहीं रखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें