फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: सेंध काटकर एक लाख से अधिक की चोरी, गांव में छाया चोरों का दहशत

Wed, 07 Sep 2022 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

रामशब्द चौरसिया की पत्नी कुशलावती ने बताया नकदी, आभूषण सहित एक लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि चोरी की घटना की जानकारी है। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। जांच कर जल्द चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
त्रिलोकपुर क्षेत्र के पेड़रा गांव में चोरी के बाद घर के बाहर बिखरा सामान। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पेड़रा गांव में सोमवार की रात एक घर में चोरी हो गई। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर घर में घुस गए और नकदी व आभूषण समेत एक लाख से अधिक का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को मंगलवार सुबह हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


क्षेत्र के पेड़रा गांव निवासी रामशब्द चौरसिया मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। घर पर बुजुर्ग मां, पत्नी व चार बच्चे रहते हैं। सोमवार को सभी भोजन करके सो गए थे। देर रात पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर कमरे में दाखिल हो गए और सारा सामान उठा ले गए।

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोग जगे तो देखा कि दक्षिणी दीवार में सेंध लगी है। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। सूटकेस और बैग गायब थे। इसकी सूचना डायल-112 को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी की टीम ने जांच की।
विज्ञापन


रामशब्द चौरसिया की पत्नी कुशलावती ने बताया नकदी, आभूषण सहित एक लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि चोरी की घटना की जानकारी है। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। जांच कर जल्द चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।

क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, पर्दाफाश नहीं
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। क्षेत्र में गड़ावर चौराहे पर स्थित नफीस की किराने की दुकान में 21 अगस्त 2021 को खिड़की तोड़ कर करीब डेढ़ लाख के सामान की चोरी हुई थी। 26 अगस्त 2021 को हटवा गांव निवासी मूसे, चेतराम और जगतराम के पंपिंग सेट गांव के सिवान से चोरी हो गए थे। छह अगस्त 2022 को थाना क्षेत्र के हरनाखुरी गांव निवासी रामदेव व बुधिराम के घर सेंध काटकर लाखों का सामान चोरी हुआ था। इन घटनाओं का अब तक पर्दाफाश नहीं हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें