फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बंद मकान में चोरी, ताला तोड़ हजारों का सामान उठा ले गए चोर

Thu, 21 May 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- निर्माण सामग्री और इलेक्ट्रिक उपकरणों पर किया हाथ साफ, दूसरे किरायेदार के कमरे से सिलिंडर और इनवर्टर बैटरी भी गायब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मिल कॉलोनी के आगे श्मशान घाट के पूरब स्थित एक मकान में मंगलवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में दहशत और लोगों में नाराजगी है।
मिल कॉलोनी निवासी पवन कुमार पाठक ने बताया कि वह अपना मकान बनवा रहे हैं। निर्माण सामग्री रखने के लिए उन्होंने पास में एक कमरा किराये पर लिया था। दो दिनों से निर्माण कार्य बंद होने के कारण कमरे पर कोई नहीं था। बुधवार सुबह मकान मालिक श्याम सुंदर ने फोन कर सूचना दी कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि कमरे में रखा एक इलेक्ट्रिक पानी मोटर, दो ड्रिल मशीन, कटर मशीन, ग्राइंडर मशीन और प्लंबरिंग का कंट्रोल वाॅल्व गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी गए सामानों की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। इसी मकान के दूसरे कमरे में रहने वाले वसी अहमद ने बताया कि वह रेलवे में गेटमैन हैं और ड्यूटी पर गए थे। वापस लौटने पर कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे से गैस सिलिंडर और इनवर्टर बैटरी चोरी हो चुकी थी। चोरों ने कमरे का सामान भी खंगाल दिया था। पीड़ितों ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें