फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरी के मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बखिरा की एक दुकान से जेवर व नकदी लेकर फरार हुआ था चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेवरात व नकदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक थाना सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व शुक्रवार को आरोपी अरमान निवासी दुर्गजोत बखिरा को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी सफेद धातु पायजेब सहित अन्य जेवर व 24 हजार रुपये बरामद हुए। इसे पचेठी बाबा मजार से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
विज्ञापन

वादी नूरुल हसन निवासी मलिकजोत ने थाना बखिरा में सात मई को तहरीर दी कि उनकी मंगल बाजार में सराफा की दुकान है। यहां से अरमान आभूषण का थैला और पैसा लेकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू का दी। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मंगल बाजार में नूरुल हसन अपनी सराफा की दुकान से थोड़ा दूर हटा, हमने मौका पाकर गहनों और पैसों से भरी पोटली लेकर चुरा ली और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें