शोहरतगढ़। स्थानीय शिवपति इंटर काॅलेज के हॉस्टल के चार कमरों का तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हांलाकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के मुताबिक, शिवपति इंटर कॉलेज में शनिवार को होली की छुट्टी हो गई थी। काॅलेज में स्थित छात्रावास में रह रहे बच्चे घर चले गए। होली के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर बाद लौटे तो देखा कि चार कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे से सामन गायब थे। इसका वीडियो बनाकर छात्राें ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। काॅलेज की ओर तहरीर और वायरल वीडियो के आधार कार्रवाई की जाएगी।