लोटन। कोतवाली लोटन क्षेत्र के हरिवंशपुर चौकी अंतर्गत करमैनी गांव निवासी रामपूजन (45) ने शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे रामपूजन घर से ठोठरी बाजार गए थे। वहां कथित तौर पर किसी दुकान से जहरीला पदार्थ खरीदकर खा लिया। इसके बाद वह लड़खड़ाते हुए किसी तरह घर पहुंचे और परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजन उन्हें निजी साधन से सीएचसी लोटन ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। परिवार के लोग इसके पीछे की वजह को लेकर असमंजस में हैं।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी कर जांच की जाएगी। संवाद