फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गले में खिंचाव से हुई थी युवक की मौत

Mon, 15 Apr 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि, परिवारीजन जता रहे थे आशंका
विज्ञापन


उसका थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में हुई थी युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

उसका बाजार। थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में हुई युवक की मौत गले में खिंचाव के कारण हुआ था। पुलिस का मानना है कि उसने आत्महत्या किया है। जबकि परिवार के लोग मौत पर आशंका जता रहे थे। सूत्रों की माने तो पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी किया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी गिरिराज (25) शिवराम की शुक्रवार रात संदिग्ध हाल मेें मौत हो गई थी। घर के बरामदे में लगे सरिया से बेल्ट के सहारे लटकता हुआ उसका शव मिला था। शिवराम ने भोर में लगभग चार बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाया है। गिरिराज के साथ यह घटना क्यों और कैसे घटित हुई, यह परिजनों के समझ में नहीं आ रहा है। वहीं, मौत पर लोग कई प्रकार चर्चा कर रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में थी। जिससे मामला आगे बढ़े। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत की बात सामने आई है। इसके अलावा शरीर पर किसी दूसरे चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का मानना है कि उसने आत्महत्या किया है। इस संबंध में एसओ उसका रोहित उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत की बात सामने आई है। जिससे मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें