सिद्धार्थनगर। पुरानी नौगढ़ स्थित शहरी पीएचसी पर एएनएम और स्टाफ नर्स के बीच विवाद मामले की जांच डिप्टी सीएमओ और डीपीएम को मिली है। स्टाफ नर्स की शिकायत पत्र मिलने के बाद जांच बैठाया गया है, रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुरानी नौगढ़ स्थिति शहरी पीएचसी पर पूर्व से एक एएनएम की तैनाती है। हाल ही में नौगढ़ पीएचसी से एक स्टॉफ नर्स को शहरी पीएचसी से संबद्ध किया गया है। यह स्टॉफ नर्स अनामिका राज से विवाद का मामला सामने आया था। उनकी ओर से विवाद के संबंध में सीएमओ को शिकायती पत्र दिया गया था। मिले शिकायत पत्र को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने डीपीएम और डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता को मामले की जांच सौंपी है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने के बाद दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।