संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने शुक्रवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार के लोगों ने उसे लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है महिला फोन पर पति से बात कर रही है। बात- बात में कहासुनी हुई और थोड़ी ही देर में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालांकि परिवार इस मामले में खामोश है, और कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं।
क्षेत्र के एक गांव की एक महिला पति के बाहर रहने के बाद मोबाइल पर पति से बात कर रही थी। उसी दौरान मोबाइल पर कुछ बात बर्दाश्त न होने के कारण परिवार को खेत में काम करने जाने के बाद मौका पाकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
वह घर में अचेत हालत में पड़ी थी। परिजन थोड़ी देर बाद घर आए तो उसकी हालत देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले आए। जहां महिला का डाॅक्टर उपचार कर रहे हैं, डाॅक्टरों का कहना है कि हालत में सुधार है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है न तो कोई तहरीर मिली है।