फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छत से गुजरा है तार हादसे का खतरा

Mon, 27 Apr 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महदेवा बाजार। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के बेल्टीकर में गांव की गलियों से लेकर कई घरों की छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। कुछ घर की छत के इतने नजदीक से तार गया है कि लोग वहां जाने से डरते हैं।
विज्ञापन

रात में लोग गर्मी से राहत के लिए छत पर नहीं जा पाते। पूर्व प्रधान जगपत ने बताया कि गांव के अंदर 11केवी की सप्लाई तार के सहारे हो रही है। गांव के बाहर लगे ट्यूबवेल की सप्लाई भी इसी तार के जरिये होती है जबकि नियमानुसार ट्यूबवेल के लिए अलग से ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाना चाहिए। जगपत ने बताया गया कि विगत तीन वर्ष से जर्जर तार हटा कर केबल लगाने के लिए ग्रामीण हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बालकेश ने बताया कि छत पर बच्चों से लेकर बड़े तक को छत पर नहीं जाने देते हैं, हमेशा हादसे का डर सताता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें