संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के गौरा बड़हरी में बने वेलनेस सेंटर में शौचालय का खुला गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है। इतना ही नहीं सेंटर बनवाने वाली संस्था यूपी सिडको ने बिना जांच के विभाग को हस्तांतरित भी कर चुकी है। ऐसे में कहीं न कहीं विभागीय जिम्मेदारों के साथ ही ठेकेदार के द्वारा धांधली की गई है।
वर्ष 2020-21 में क्षेत्र के गौरा बड़हरी में वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का निर्माण कार्य पूरा किया गया। चार लाख पचास हजार की लागत से बनने वाले इस सेंटर के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को दी गई। ठेकेदार द्वारा शौचालय का निर्माण किया गया, जिसमें गड्ढे के ढक्कन लगाए बगैर अधूरा छोड़ दिया। इतना ही नहीं कार्यदायी संस्था यूपी सिडको ने अधूरा भवन शौचालय का गड्ढा ढके बगैर ही स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया।
इतना ही नहीं पांच साल पहले बने इस सेंटर के निर्माण की गुणवत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक साल पहले इसकी मरम्मत भी कराई जा चुकी है। गांव के राजाराम, धनीराम, मानिक, सैफुल्लाह, निजाम आदि ने बताया कि वेलनेस सेंटर के खुले गड्ढे में बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। मानक विहीन बने इस भवन की मरम्मत के दौरान भी गड्ढे के ढक्कन नहीं लगाए गए। लोगों ने शौचालय के ढक्कन लगाए जाने की मांग की है।
इस संबंध में जेई यूपी सिडको वैभव सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने ढक्कन लगाया था, किसी ने तोड़ दिया होगा, दिखवाते हैं।
क